बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
04-Oct-2025 09:42 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में नाबालिग डांसरों के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम के बहाने 3 डांसरों को कोलकाता से पटना लाया गया था। इन नाबालिग डांसरों के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धड़ दबोचा है। एक महिला सहित कुल 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा के अवसर पर एक डांस प्रोग्राम के लिए कोलकाता से 3 डांसरों को पटना बुलाया गया था। तीनों को बेऊर की कॉपरेटिव कॉलोनी, विष्णुपुर पकड़ी स्थित एक मकान में ठहराया गया था। इसी दौरान नाबालिग डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तब छापेमारी की गई। इस दौरान 6 पुरुषों और 1 महिला को गिरफ्तार किया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) भानुप्रताप सिंह ने बताया कि कोलकाता से डांस के नाम पर लड़कियों को बुलाया गया था। पूछताछ में सामने आया है कि आयोजन के लिए कोलकाता के ही एक व्यक्ति से संपर्क किया गया था, जिसकी तलाश अभी जारी है। एफएसएल की टीम को घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले के अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।