Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें
17-Nov-2021 09:27 AM
पटना : बिहार में अब ठंड महसूस होने लगी है. बिहार का मौसम अगले दो से तीन दिन शुष्क बने रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की माने तो राजधानी पटना समेत लगभग पुरे प्रदेश में सुबह कोहरा छाया रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है, जो बिहार से झारखंड तक फैला हुआ है.
इसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान बताया गया है. प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14 - 16 डिग्री तक रहने का अनुमान है. सर्द हवाओं ने पुरे प्रदेश में सिहरन बढ़ा दी है.
आपको बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा. प्रदेश के गया जिले का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं पटना के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. पटना का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आज सुबह के समय में कोहरा छाया रहा.