ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / bihar / लॉकडाउन में गरीबों को मिलेगा भोजन, पटना में 11 कम्युनिटी किचेन की होगी...

लॉकडाउन में गरीबों को मिलेगा भोजन, पटना में 11 कम्युनिटी किचेन की होगी शुरुआत

05-May-2021 07:22 AM

PATNA : लॉकडाउन होने के साथ ही सरकार को गरीबों के निवाले की भी चिंता है लिहाजा अब कम्युनिटी किचन की शुरुआत की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान पटना में कोई भी भूखा न रहे और ऐसे गरीबों को आसानी से भोजन और पानी मिल सके। इसके लिए पटना जिला प्रशासन ने 11 सामुदायिक किचेन शुरू कराने का निर्देश दिया है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने नोडल पदाधिकारियों की तैनाती की है। साथ ही निर्देश दिया है कि लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। 


कम्युनिटी किचेन में मास्क, दो गज की दूरी के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सुविधाएं देनी है। सभी सामुदायिक केंद्रों पर सफाई कर्मियों को लगाया जाएगा। हर दिन केन्द्र का सेनेटाइजेशन होगा। कोविड के दिशा-निर्देशों के तहत यहां गरीब और बेसहारा लोगों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था की गई है। वहीं मेडिकल टीम और मास्क समेत अन्य आवश्यक चीजें भी दी जाएंगी। 


पटना में इन जगहों पर कम्युनिटी किचेन काम करेगा। पटना हाई स्कूल गर्दनीबाग, कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मिलर इंटर हाई स्कूल, बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल, गायघाट रैन बसेरा, मैकडोबल चौक राजेन्द्र नगर, मलाही पकड़ी कंकड़बाग, एसके पुरी पार्क के पीछे सामुदायिक भवन, कुनकुन सिंह लेन साइंस कॉलेज के पास, डीएवी सगुना मोड़ सैदपुर नहर में कम्युनिटी किचेन होगा।  हर केन्द्र के लिए वरीय नोडल पदाधिकारी की तैनाती की गई है।