बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!
13-Apr-2022 07:32 AM
PATNA : एक तो गर्मी का सितम ऊपर से पॉवर कट। बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मंगलवार के बाद आज बुधवार को भी पटना में कई इलाकों के अंदर बिजली कटने वाली है। दरअसल, बिजली मेंटेनेंस और नाला उड़ाही के लिए पटना के अलग अलग फीडर आज बंद रहेंगे। इन फीडर्स से जिन इलाकों में बिजली सप्लाई की जाती है वहां आपूर्ति बाधित रहेगी। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में आज सुबह से पावर कट शुरू हो गया है जो दोपहर बाद तक जारी रहेगा।
राजधानी पटना के आनंदपुरी गांधीनगर और जल परिषद इलाके में सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी इसके बाद 2:00 से 5:00 तक भी इन इलाके में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी सुबह 8:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक आरएमएस कॉलोनी राम लखन पथ इंदिरा नगर चांगर और बिग्रहपुर में बिजली सप्लाई बंद रहेगी सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक चिरैयाटांड़, पोस्टल पार्क, खासमहाल, राम नगर, कंकड़बाग, बंगाली टोला, इंदिरा नगर, संजय नगर, न्यू बिग्रहपुर और बस स्टैंड के इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक पाटलिपुत्र कॉलोनी न्यू, पाटलिपुत्र कॉलोनी, अल्पना मार्केट, पाटलिपुत्र गोलंबर, सहयोग हॉस्पिटल में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक राजापुर, मैनपुरा ,नेहरू नगर, इंदिरा नगर, एलसीटी घाट, गोसाईंटोला इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक बाईपास के दक्षिणी जगनपुरा इलाके में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 7 से 8:00 बजे तक राजवंशी नगर, हनुमान मंदिर और ऊर्जा स्टेडियम के इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जबकि शाम 3:00 से 4:00 बजे तक उत्तरी दक्षिणी मंदिरी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।