बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
02-Aug-2022 08:23 AM
PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी बीच राजधानी पटना में एक साथ दो हत्या से दहशत फ़ैल गया है। घटना दानापुर के फुलवारीशरीफ के उफनपुरा वी प्वाइंट की है। यहां बेकरी व्यापारी विभास कुमार झा के घर में बदमाशों ने पहले जमकर लूटपाट की और फिर घर में मौजूद उसकी सास-बहु की हत्या कर दी। मृतक मां की पहचान मानती देवी झा के रूप में की गई है, जबकि बेटी पूनम कुमारी झा है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ घर में विभास कुमार झा की सास और पत्नी थी। बदमाशों ने पहले सास मानती देवी झा की हत्या कर दी, उसके बाद उनकी पत्नी पूनम कुमारी झा को भी मौत के घाट उतार दिया गया।
हैरानी की बात तो ये है कि बदमाशों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी निकाल लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घर को सील कर दिया। फिलहाल फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचेगी, जिसके बाद आगे की जांच की जाएगी। थानाध्यक्ष एकरार अहमद ने बताया कि जांच के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा।
पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या किसने की। बेऊर पुलिस और रूपसपुर पुलिस डबल मर्डर की जांच में जुटी हुई है। जयराम तिवारी, बैकरी के मैनेजर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विभाष कुमार झा की सास मानती देवी और पत्नी पूनम देवी झा की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।