बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
03-Aug-2022 11:42 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : खबर राजधानी पटना के सिटी की है, जहां छज्जा गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के गौरी दास के मंडी इलाके की है। यहां अचानक एक घर का छज्जा गिर गया, जिसकी चपेट में आई एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना के बाद मौके पर हड़कंप मचा हुआ है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ एक मकान का छज्जा अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिसमे कई राहगीर समेत एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं महिला को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की टीम पूरे मामले की छानबीन की। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान इलाके की रहने वाली 40 साल की मंजू देवी के रूप में की।
घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। बताया जाता कि मृतका मंजू देवी सड़क किनारे सब्जी बेच रही थी। उसी दौरान छज्जा उसी के ऊपर गिर पड़ा। जिसमे मंजू देवी को गंभीर घायल हो गई और हॉस्पिटल में एडमिट कराने के बाद उसने दम तोड़ दिया।