ब्रेकिंग न्यूज़

चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट

Home / bihar / पटना में आज से 53 केंद्रों पर होगा टीकाकरण, 18 से अधिक उम्र...

पटना में आज से 53 केंद्रों पर होगा टीकाकरण, 18 से अधिक उम्र वालों को दी जाएगी वैक्सीन

10-May-2021 09:25 AM

PATNA : बिहार में रविवार से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया. पटना में 15 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ. वहीं, आज यानी सोमवार से पटना में 53 केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हो जाएगा डीएम ने कहा कि टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. रविवार को टीका केंद्रों पर बगैर शेड्यूल वाले लोग भी पहुंच गए थे. इस कारण शुरुआती दौर में भीड़ देखी गई थी. ऐसे लोगों को समझा कर वापस भेज दिया गया है. बाद में स्थिति सामान्य हो गई. 


पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि आज से सभी 53 टीका केंद्र अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के पास के स्कूल में बनाये जा रहे हैं. यहां आने वाले लोगों को बैठने की सुविधा होगी. सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित होगा. वहीं अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और इलाज किया जाएगा. अस्पताल में टीका देने वाले कर्मियों को ही स्कूल में प्रतिनियुक्त किया जाएगा. केवल जगह अलग किया गया है ताकि सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा सके. इन जगहों की जानकारी फ्लेक्स लगाकर दी जाएगी ताकि पहुंचने में किसी को परेशानी न हो. 


डीएम ने बताया कि रविवार को शास्त्री नगर अस्पताल से नजदीक शास्त्री नगर स्कूल में टीकाकरण किया गया है. इसी तरह अन्य जगहों को चिन्हित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रविवार को पहले दिन 1600 का लक्ष्य रखा गया था जबकि 1376 लोगों ने ही टीका लिया. टीकाकरण के लिए केंद्रों पर युवाओं में उत्साह दिखा. डीएम ने राजकीय कन्या मध्य विद्यालय (अदालतगंज), डीबीआरके जालान सीनियर सेकेंडरी स्कूल (पटना सिटी),  न्यू गार्डिनर अस्पताल, जयप्रभा अस्पताल, गुरु गोविंद सिंह अस्पताल (पटनासिटी) समेत कई अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया.


उन्होंने 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के संचालित टीकाकरण का निरीक्षण कर सिविल सर्जन को केंद्रों पर सुचारू व्यवस्था रखने के लिए कहा. वहीं, मौके पर मौजूद जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को सभी केंद्रों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने का सख्त निर्देश दिया. गौरतलब हो कि सरकारी दिशा निर्देश के अनुरूप टीकाकरण एवं कोविड जांच के लिए अलग-अलग केंद्र बनाया जाना है. टीकाकरण अभी  स्कूल/कॉलेज के भवन में कराया जाना है. इसके लिए जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा है.