बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट
01-Nov-2025 10:25 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है। जो पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार से जुड़ी है। बीजेपी में शिशिर कुमार की घर वापसी हो गयी है। शिशिर फिर से बीजेपी में शामिल हो गये हैं। उन्होंने भाजपा का दामन आज थाम लिया है।
बीजपी के बिहार प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी की उपस्थिति में शिशिर कुमार ने भाजपा की सदस्यता हासिल की। बता दें कि शिशिर कुमार को जब बीजेपी ने पटना साहिब से टिकट नहीं दिया। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर शिशिर ने बगावत का बिगुल फूंक दिया। जिसके बाद उन्होंने पटना साहिब से निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप से पटना साहिब से नामांकन भी दाखिल कर दिया था। पटना साहिब वही विधानसभा सीट है जहां से विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काटकर रत्नेश कुशवाहा को मैदान में उतारा गया है।
शिशिर कुमार के निर्दलीय मैदान में उतरने से पटना साहिब सीट पर भाजपा के समीकरण जटिल हो गये। पार्टी के अंदरूनी मजबूत युवा चेहरे के रूप में देखे जाने वाले शिशिर का शहर के कार्यकर्ताओं पर गहरा प्रभाव था। उनकी उम्मीदवारी से पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगने का खतरा पैदा हो गया था। तभी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिशिर कुमार से मुलाकात की। जिसके बाद मामला सुलझ गया। पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जो नामांकन पर्चा भरा था, उसे वापस ले लिया।
नामांकन वापसी के बाद भाजपा ने राहत की सांस ली जिसके बाद शिशिर ने क्लियर कर दिया कि वे अब पूरी ताकत से भाजपा प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा को जिताने के लिए काम करेंगे। शिशिर ने कहा था कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। नाराजगी थी, जिसे अमित शाह जी ने 10 मिनट तक ध्यान से सुना। उन्होंने पूरा सम्मान दिया और वही कार्यकर्ता के लिए सबसे बड़ी बात होती है। नित्यानंद राय से भी उन्होंने विस्तृत बातचीत की और नेतृत्व ने भरोसा दिया कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा।










