1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
10-Jan-2026 08:04 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के शास्त्रीनगर इलाके से आ रही है, जहां एक विवाहिता का शव एजी कॉलोनी के चेतना समिति निवासी एडवोकेट राहुल सिंह के घर से बरामद किया गया है। शव की पहचान राहुल सिंह की पत्नी पिंकी के रूप में हुई है। संदिग्ध स्थिति में डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
एजी कॉलोनी में शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने उसे कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए IGIMS भेजा। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। मृतका के मायके वालों के आवेदन पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। फिलहाल आरोपी पति राहुल सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के पिता पप्पू सिंह ने अपने दामाद पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि 7 धुर जमीन अपने नाम कराने के लिए दामाद दबाव बना रहा था और बेटी पिंकी को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया करता था। उसी ने मेरी बेटी की हत्या की है। पप्पू सिंह ने बताया कि हत्या के बाद दामाद ने मेरे बेटे को फोन कर बताया कि पिंकी ने आत्महत्या कर ली है।
बताया जाता है कि पिंकी का मायके पूर्वी चंपारण के कोटवा थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा में है। पिंकी के पिता पप्पू सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर 2022 को उन्होंने अपनी बेटी की शादी डुमरिया के रहने वाले जीवेश सिंह के वकील बेटे राहुल सिंह के साथ उचित दान-दहेज देकर धूमधाम के साथ की थी। बेटी पिंकी की शादी के लिए उन्होंने एक बीघा जमीन तक बेच दी थी। जमीन बेचकर दहेज में 12 लाख कैश और कार दिया था।
इसके बावजूद दामाद का डिमांड पूरा नहीं हो रहा था। पप्पू सिंह ने बताया कि शादी के बाद उन्होंने 7 धुर जमीन खरीदी थी। उसे उनका दामाद अपने नाम करवाने के लिए दबाव बना रहा था। उन्होंने कहा की 9 जनवरी को खुद दामाद ने मेरे बेटे के मोबाइल पर कॉल करके यह बताया था कि आपकी बहन पिंकी ने सुसाइड कर लिया है। मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मृतका के पिता पप्पू सिंह ने यह भी कहा है कि दो साल के नाती को दामाद अपने पास रखा है, उसे भी हमें नहीं दे रहा है।