Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
28-Aug-2021 08:01 AM
PATNA : राजधानी पटना में गोवा सिटी और मुंबई रेजिडेंसी जैसे प्रोजेक्ट का सपना दिखाकर करोड़ों रुपए लेने वाले पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के ऊपर रेरा का डंडा चला है। रेरा ने पल्लवीराज कंस्ट्रक्शन की तीन प्रोजेक्ट गोवा सिटी, मुंबई रेसिडेंसी और बॉलीवुड रेसिडेंसी को रद्द कर दिया है। रेरा ने इन परियोजनाओं में ग्राहकों से लिए पैसे को सूद समेत दो महीने के भीतर लौटाने के आदेश भी दिया है। पल्लवीराज कंस्ट्रक्शन ने इन प्रोजेक्ट का नक्शा पास कराए बिना शुरुआत करने के लिए रेरा ने निबंधन का आवेदन खारिज किया है।
पल्लवीराज कंस्ट्रक्शन के खिलाफ रैना ने जो फैसला सुनाया है उसकी कॉपी बिल्डर संजीव श्रीवास्तव को भेजकर पालन करने के लिए कहा गया है। पल्लवीराज कंस्ट्रक्शन इन प्रोजेक्ट के नाम पर ग्राहकों से 6 करोड़ वसूल चुका था। रेरा के आदेश में कहा गया है कि पल्लवीराज कंस्ट्रक्शन की एक भी परियोजना रजिस्टर्ड नहीं है। इस कारण उसे ग्राहकों से एक भी रुपया लेने का अधिकार नहीं है। बिल्डर ने केवल बैंक खातों के जरिए छह करोड़ 13 लाख 88 हजार रुपए अवैध तरीके से वसूले।
पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन में फर्जीवाड़े के जरिए नगद में जो राशि ली उसका कोई हिसाब किताब नहीं है। अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कंस्ट्रक्शन कंपनी ने लोगों को बेवकूफ बनाया। कंपनी में बुकिंग करने वाले लोग परेशान हैं। रेरा के आदेश के बाद अब पल्लवीराज कंस्ट्रक्शन अपने फर्जी प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले लोगों की रकम कैसे लौटा पाती है यह एक बड़ा सवाल है।