किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा
15-Nov-2019 08:11 AM
PATNA: राजधानीवासियों पर अब टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा. गुरुवार को नगर निगम की बैठक में तीन तरह के टैक्स लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. निगम बोर्ड की बैठक में दो नये कर का प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसके बाद पटना के लोगों पर टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा. करीब साढ़े 5 घंटे चली इस बैठक में 30 एजेंडों पर मुहर लगी है. निगम बोर्ड ने संपत्ति कर निर्धारण के लिए निगम क्षेत्र की सड़कों के पुनर्वर्गीकरण संबंधी प्रस्ताव, पटना फायर टैक्स रेगुलेशन 2019 और पटना टोल टैक्स रेगुलेशन 2019 को स्वीकृति दी है.
निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी के लिए सड़कों के पुनर्वर्गीकरण संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिली है. टैक्स बढ़ाने के लिए कई सड़कों की चौड़ाई घटाकर सैकड़ों सड़कों को अपग्रेड कर दिया गया है. वहीं बैठक में फायर टैक्स रेगुलेशन 2019 के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है. निगम क्षेत्र में गैर आवासीय और आवासीय सह व्यवसायिक संपत्तियों पर फायर टैक्स लगाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है. इसके तहत संपत्ति कर का 1 से 5 फीसदी के बीच फायर टैक्स वसूला जाएगा.
इसके साथ ही शहर में टोल टैक्स विनियमन-2019 को भी मंजूरी मिली है. इसके तहत शहर में एंट्री करने वाली जिले के बाहर की निबंधित गाड़ियों से पटना नगर निगम टैक्स वसूलेगा. शहर में रहने वाले और वाहन टैक्स बचाने के लिए दूसरे शहर या जिलों से गाड़ियां खरीदने वाले भी इस टैक्स की जद में आएंगे.