1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
09-Jan-2026 06:59 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्कॉन मंदिर के पास 5 जनवरी को हुए युवक के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपहृत युवक संतोष को पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नालंदा जिले के इस्लामपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस सनसनीखेज मामले में एक महिला समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बरामद युवक संतोष ने पुलिस को बताया कि उसे रुपए देने के बहाने अनुज, निशांत और विनोद ने इस्कॉन मंदिर के पास बुलाया था। वहां से उसे बाइक पर बैठाकर पहले रामकृष्णा नगर ले जाया गया, फिर एक कार बुक कर बिहारशरीफ पहुंचाया गया। रास्ते में उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की गई। इसके बाद उसे इस्लामपुर ले जाकर एक घर में बंधक बनाकर रखा गया। संतोष पटना के नागेश्वर कॉलोनी स्थित अभिराम होटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत है।
सचिवालय में नौकरी का झांसा, 1 करोड़ से अधिक की वसूली
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपियों का दावा है कि संतोष और होटल मालिक ने सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 1 करोड़ रुपए से अधिक की रकम वसूली थी। इसमें 67 लाख रुपए नकद और शेष राशि बैंक खाते में ट्रांसफर कराई गई थी।
मुख्य आरोपी अनुज ने बताया कि कई अभ्यर्थियों से अलग-अलग रकम ली गई थी। संतोष ने उनकी मुलाकात राकेश कुमार रंजन नामक व्यक्ति से कराई थी, जिसने खुद को समाज कल्याण विभाग से जुड़ा बताते हुए सचिवालय सहायक पद पर नौकरी पक्की होने का भरोसा दिलाया था।
चार महीने की ट्रेनिंग, फिर बंद हुई सैलरी
आरोपियों का कहना है कि उन्हें लगभग चार महीने की ट्रेनिंग भी दी गई, जिसमें एक महीने की सैलरी भी मिली। इसके बाद अचानक सैलरी बंद कर दी गई और संपर्क से बचने लगे। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो अपने पैसे वापस पाने के लिए उन्होंने संतोष को बंधक बना लिया।
पुलिस जांच जारी, बड़े नेटवर्क की आशंका
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में अपहरण, ठगी और आपराधिक साजिश के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहा यह नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पटना से सूरज की रिपोर्ट