बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!
08-Feb-2026 03:51 PM
By First Bihar
6-lane bridge : पटना और उत्तर बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। गंगा नदी पर बन रहा कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6-लेन पुल तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और अप्रैल तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। पुल के चालू होते ही पटना से हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर और उत्तर बिहार के अन्य जिलों तक पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।
फिलहाल उत्तर बिहार जाने के लिए लोगों को गांधी सेतु या अन्य सीमित रास्तों पर निर्भर रहना पड़ता है, जहां अक्सर भारी ट्रैफिक और जाम की समस्या बनी रहती है। नया 6-लेन पुल शुरू होने से गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा और यात्रियों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। खासकर ऑफिस जाने वाले, मरीज, छात्र और व्यापारियों के लिए यह पुल काफी फायदेमंद साबित होगा।
सरकार ने पुल के साथ-साथ इसके एप्रोच रोड को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पुल के खुलते ही दोनों ओर से यातायात सुचारु रुप से शुरु हो सके। जानकारी के मुताबिक, पुल का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बाकी काम तेजी से किया जा रहा हैं।
इस पुल के शुरू होने से सिर्फ यात्रा ही आसान नहीं होगी, बल्कि व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उत्तर बिहार के लोगों के लिए पटना आना-जाना सरल होगा, वहीं पटना के लोगों को भी उत्तर बिहार तक पहुंचने में कम समय लगेगा।