ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / bihar / पटना में लोन देने के नाम पर ठगी, रामकृष्णानगर इलाके से साइबर अपराधी...

पटना में लोन देने के नाम पर ठगी, रामकृष्णानगर इलाके से साइबर अपराधी गिरफ्तार

पटना पुलिस ने त्योहारों के सीजन में आसान लोन देने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई की है। रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया, जो सोशल मीडिया पर बजाज फाइनेंस के नाम से फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से प्रोसेसिंग..

21-Sep-2025 07:29 PM

By First Bihar

PATNA: यदि आपको भी कोई मोबाइल पर कॉल करके लोन देने का झांसा दें तो हो जाइए सावधान, क्योंकि पटना में ऐसे ठग लोगों को प्रोसेसिंग फी और रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसा वसूल रहे हैं और फिर मोबाइल नंबर बंद कर अचानक गायब हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना में सामने आया है। 


जहां त्योहारों के सीजन में लोगों को आसान लोन देने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह पर पटना पुलिस ने कार्रवाई की है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर नगर एसपी पश्चिमी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी। जहां से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। 


पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना पटना नीतीश चंद्र धारिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी बजाज फाइनेंस के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालता था। विज्ञापन देखकर जब लोग लोन लेने की इच्छा जताते तो प्रोसेसिंग फीस, रजिस्ट्रेशन और अन्य शुल्क के नाम पर उनसे पैसा वसूलता था। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट