BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल
13-Sep-2025 05:14 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना में शनिवार को बीजेपी कार्यालय के बाहर विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन से ठीक पहले हुआ। नड्डा पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने वाले थे। हंगामे के कारण अब नड्डा बीजेपी दफ्तर में बैठक नहीं करेंगे।
बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मियों से बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुलाकात की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए आश्वासन दिया कि वे इस मामले में विभागीय मंत्री से चर्चा करेंगे। हंगामे के कारण जेपी नड्डा के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। अब जेपी नड्डा बीजेपी दफ्तर नहीं जाएंगे बल्कि सर्किट हाउस में ही पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
बता दें कि दो दिन पहले भी इसी स्थान पर संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया था, जिसके दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया था। इस दौरान कई कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। अब राजस्व विभाग की ओर से इन कर्मियों को राहत मिलती नजर आ रही है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त की गई थी, वे अब इस आदेश के खिलाफ अपील कर सकते हैं। इसके लिए वे कार्यालय समय में विभाग में उपस्थित होकर या ईमेल के माध्यम से पर अपना अपील अभ्यावेदन भेज सकते हैं।
विभाग ने बताया कि अब तक 100 से अधिक संविदाकर्मी अपील प्रस्तुत कर चुके हैं, और अन्य बर्खास्त कर्मियों को भी विभिन्न माध्यमों से सूचना दी जा रही है ताकि वे इस प्रक्रिया में शामिल हो सकें।इस निर्णय से विशेष सर्वेक्षण अमीन, कानूनगो, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और लिपिक वर्ग के उन संविदा कर्मियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें हड़ताल के कारण सेवा से हटा दिया गया था।