ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!

Home / bihar / PATNA: बैंक डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड का खुलासा, 3 शूटर गिरफ्तार

PATNA: बैंक डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड का खुलासा, 3 शूटर गिरफ्तार

पटना में 5 जनवरी को हुए बैंक डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया। सुपारी देकर हत्या करवाने वाले सोनू उर्फ कल्लू और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

13-Jan-2026 06:14 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में बीते 5 जनवरी को हुई बैंक डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की साजिश अमन के पुराने साथी ने रची थी।। सोनू उर्फ कल्लू ने अमन शुक्ला की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। 


पटना एसएसपी के अनुसार, यह हत्या आपसी वर्चस्व और आपराधिक योजना से जुड़ी थी। अमन शुक्ला को विवाद में शामिल नहीं करने को लेकर उपजे तनाव के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिसिया जांच में सामने आया कि सोनू उर्फ कल्लू ने खुद पर शक न जाए, इसके लिए पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जबकि बाहर से पूरी हत्या की प्लानिंग की जा रही थी।


इस मामले में पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों धर्मेंद्र, सुजीत और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पूछताछ के बाद हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ। पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए जा चुके हैं। पुलिस इस केस में फास्ट ट्रैक तरीके से चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।


एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पांच लाख की सुपारी लेने वाले अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया है, वही इनके पास से 5 लाख रुपये में से 71 हजार रुपये भी बरामद किया गया है। सोनू डेढ़ महीने से अमन शुक्ला को मारने की प्लानिंग कर रहा था। जिसमें आखिरकार उसने सफलता हासिल की।

पटना से सूरज की रिपोर्ट