BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
03-Jun-2025 08:17 AM
By First Bihar
Patna airport: राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज से एक नए युग की शुरुआत हो गई है। सोमवार की आधी रात के बाद, सुबह 6:00 बजे से पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल पूरी तरह से संचालन में आ गया है। इसके साथ ही, वर्षों से यात्रियों की सेवा कर रहा पुराना टर्मिनल हमेशा के लिए बंद कर दिया गया, जो अब केवल यात्रियों की यादों और बिहार के विमानन इतिहास का हिस्सा बनकर रह गया है।
पुराने टर्मिनल भवन ने करीब दो दशकों तक न सिर्फ राज्य के लोगों की यात्रा को आसान बनाया, बल्कि बिहार के बदलते सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य का भी गवाह बना रहा। इस टर्मिनल ने वह समय भी देखा जब सीमित उड़ानों के जरिए गिने-चुने गंतव्यों तक ही पहुंचा जा सकता था, और आज जब बिहार देश के सबसे तेजी से बढ़ते हवाई संपर्क वाले राज्यों में शामिल हो गया है। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और सुविधाओं की कमी को देखते हुए नए टर्मिनल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
नए टर्मिनल के शुभारंभ के साथ ही बिहार के हवाई यातायात में एक नया अध्याय जुड़ गया है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए स्वचालित चेक-इन काउंटर, अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, आरामदायक प्रतीक्षालय, वाणिज्यिक स्टॉल और कैफे सहित कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट सिस्टम और संकेतों की व्यवस्था की गई है।
नए टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई को किया था। इसके बाद आज, कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नए टर्मिनल का निरीक्षण किया और इसके सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की और बताया कि यह टर्मिनल न केवल पटना, बल्कि पूरे बिहार के अगले चरण के विकास का साक्षी बनेगा।
बिहार में हवाई सेवा के विस्तार और यात्री सुविधाओं में सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। नए टर्मिनल के शुरू होने से जहां यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी, वहीं राज्य के आर्थिक और पर्यटन क्षेत्र को भी नए अवसर मिलेंगे। अब पटना एयरपोर्ट एक बार फिर तैयार है बिहार के विकास यात्रा में उड़ान भरने के लिए।
रिपोर्ट- प्रेम राज