पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
16-Jul-2025 07:42 AM
By First Bihar
Patna Airport: पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 जुलाई की रात 9 बजे इंडिगो फ्लाइट 6E 2482 (दिल्ली-पटना) लैंडिंग के दौरान हादसे से बाल-बाल बची। विमान रनवे पर तय टचिंग पॉइंट से आगे निकल गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ ने बड़ा हादसा टाल दिया। पायलट ने विमान के पहिए रनवे को छूने के बाद उसे दोबारा हवा में उठा लिया और 2-3 चक्कर लगाकर रात 9:15 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान में सवार सभी 173 यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विमान रनवे 25 पर उतर रहा था, लेकिन छोटे रनवे और तेज गति के कारण यह नियत बिंदु से आगे निकल गया। पायलट को आशंका हुई कि विमान अनियंत्रित हो सकता है, इसलिए उसने तुरंत ‘गो-अराउंड’ प्रक्रिया अपनाई। पटना एयरपोर्ट को देश के 11 सबसे जोखिम भरे हवाई अड्डों में गिना जाता है, क्योंकि इसका रनवे अपेक्षाकृत छोटा है।
यह पटना में हाल की दूसरी ऐसी घटना है जहां हादसा होते-होते टल गया हो। 9 जुलाई को इंडिगो फ्लाइट 6E 5009 (पटना-दिल्ली) के साथ पक्षी से टकराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। विमान ने सुबह 8:42 बजे टेकऑफ किया था, लेकिन इंजन में कंपन के कारण 9:03 बजे रनवे 7 पर लौट आया। उस घटना में 175 यात्री विमान में सवार थे और रनवे पर मरे हुए पक्षी के अवशेष भी मिले थे।