Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
28-May-2021 07:27 AM
PATNA : कोरोना महामारी से लड़ाई के बीच देश भर में टीकाकरण अभियान भी चल रहा है. ऐसे में अबतक केवल 18 साल के अधिक के लोगों को टीका जाने की व्यवस्था हुई है. बच्चों पर अबतक टीके का ट्रायल नहीं किये जाने की वजह से उन्हें अबतक टीका नहीं दिया जा सका है. लेकिन अब बच्चों को भी टीका जल्द से जल्द दिलवाने की तैयारी हो रही है. आज यानी शुक्रवार से पटना एम्स में बच्चों पर कोरोना के टीके का ट्रायल शुरू होगा.
एम्स अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित हो चुके तथा एंटीबॉडी विकसित हो चुके बच्चों को यह डोज नहीं लगेगी. इसके लिए ट्रायल में आने वाले सभी बच्चों का आरटीपीसीआर और एंटीबॉडी टेस्ट होगा. पटना एम्स में 2 से 18 साल तक के बच्चाें पर काेवैक्सीन का ट्रायल हाेगा. ट्रायल का दूसरा और तीसरा चरण साथ-साथ चलेगा. पहला चरण का ट्रायल पशुओं पर किसी संस्थान में हाे चुका है.
एम्स ने दाेनाें चरणाें के ट्रायल के लिए करीब 80 बच्चाें का लक्ष्य रखा है. पहली डाेज के चार सप्ताह यानी 28 दिन के बाद दूसरी डाेज दी जाएगी. डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि ट्रायल के लिए वैक्सीन आ गई है. उन्हाेंने अभिभावकाें से अपील की है कि वे बच्चे काे ट्रायल कराने के लिए लाएं. जाे अभिभावक बच्चाें पर ट्रायल कराना चाहते हैं वे 9471408832 पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं. ट्रायल में शामिल बच्चों को 700 रुपये प्रोत्साहन राशि व प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा.