बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट
24-May-2021 08:42 AM
PATNA : पटना एम्स के डॉक्टरों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को वापस ले लिया है. पटना एम्स के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को अब कोविड वार्ड में 8 दिन की ड्यूटी करने पर 5 दिन की छुट्टी मिलेगी. इसके साथ ही साथ अगर वह संक्रमित होते हैं तो उन्हें इलाज के लिए भर्ती करने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी. एम्स प्रशासन ने रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन को यह आश्वासन दिया है. इसके बाद एसोसिएशन ने आज से शुरू होने वाली अपनी हड़ताल को वापस ले लिया है.
आपको बता दें कि आज यानी 24 मई से रेजिडेंट डॉक्टर कार्य बहिष्कार करने वाले थे. रेजिडेंट डॉक्टर्स की मांग थी कि एम्स प्रशासन उन्हें कोविड वार्ड में ड्यूटी के बाद उसी मापदंड के साथ छुट्टी दे जैसा बाकी अस्पतालों में है. साथ ही साथ कोरोनावायरस की स्थिति में उन्हें एम्स में ही इलाज की सुविधा मिले. अब रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने बताया है कि एम्स प्रशासन ने कोरोनावायरस ड्यूटी करने के बाद 5 दिन की छुट्टी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को देने का फैसला किया है.
हालांकि डॉक्टरों ने 8 दिन की छुट्टी की मांग रखी थी लेकिन एम्स प्रशासन ने 5 दिन की छुट्टी को मंजूर किया है. साथ ही साथ अब अगर कोई डॉक्टर संक्रमित होता है तो उसका इलाज पटना एम्स में ही होगा. कैटरिंग की व्यवस्था करने की मांग एम्स प्रशासन से की गई थी इन मांगों पर एम्स प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया है. आपको बता दें कि पटना एम्स में तकरीबन 300 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर हैं.