ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / bihar / Patna News: पटना में मैंगो फेस्टिवल की धूम, “आम खाओ और इनाम पाओ”

Patna News: पटना में मैंगो फेस्टिवल की धूम, “आम खाओ और इनाम पाओ”

Patna News: अगर आप भी आम के शौकीनों हैं, तो यह खबर आपके लिए है. बिहार की राजधानी पटना में 28 जून से दो दिन तक ‘आम महोत्सव 2025’ का भव्य आयोजन ज्ञान भवन में किया जाएगा.

27-Jun-2025 02:21 PM

By First Bihar

Patna News: अगर आप भी आम के शौकीनों हैं, तो यह खबर आपके लिए है। बिहार की राजधानी पटना में 28 जून से दो दिन तक ‘आम महोत्सव 2025’ का भव्य आयोजन ज्ञान भवन में किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन राज्य के कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय द्वारा किया जा रहा है, जिसका मुख्य आकर्षण आम की विविध प्रजातियों की विशेष प्रदर्शनी होगी।


इस बार महोत्सव की थीम “पुराने बागों का जीर्णोद्धार, भावी पीढ़ियों का उपहार” रखी गई है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक आम बागानों को पुनर्जीवित कर भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक समृद्ध विरासत छोड़ना है। महोत्सव में दर्जनों अलग-अलग किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगेगी, जहां आम प्रेमी विभिन्न प्रकार के आमों को देख, खरीद और स्वाद ले सकेंगे।


महोत्सव में बच्चों के लिए भी खास कार्यक्रम होंगे। 5 से 10 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए ‘आम खाओ और इनाम पाओ’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक बच्चे को दो पके हुए आम दिए जाएंगे, जिन्हें कम समय में खाने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण ऑनलाइन शुरू हो चुका है।


इसके अलावा, महोत्सव में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा, जहां बच्चे आमों और बागवानी से जुड़ी अपनी रचनात्मकता दिखा सकेंगे। साथ ही, नवीनतम तकनीकों के माध्यम से आम की उन्नत खेती पर विशेषज्ञों द्वारा कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी, जिससे किसानों और आम उत्पादकों को आधुनिक खेती के गुर सीखने का अवसर मिलेगा।


प्रवेश और पंजीकरण दोनों ही पूरी तरह मुफ्त होंगे, जिससे हर आयु वर्ग के लोग इस उत्सव में भाग लेकर आम के इस राजा का आनंद ले सकेंगे। यह आयोजन आम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बिहार की कृषि समृद्धि को भी बढ़ावा देगा। पटना के आम प्रेमियों और पर्यटकों के लिए यह अवसर खास होगा, जहां वे न केवल स्वादिष्ट आमों का आनंद लेंगे, बल्कि पारंपरिक बागवानी और आम के संरक्षण के महत्व को भी समझ पाएंगे।