ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / bihar / पहले बाइक उड़ाई फिर 12 हजार की डिमांड कर दी, वीडियो कॉल करने...

पहले बाइक उड़ाई फिर 12 हजार की डिमांड कर दी, वीडियो कॉल करने की वजह से पहुंचे जेल

18-Feb-2021 08:07 AM

PATNA : राजधानी पटना में बाइक चोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है. पत्रकार नगर के मुन्ना चक के रहने वाले एक युवक अभिषेक कुमार की बाईक  पिछले दिनों चोरी हो गई. अभिषेक की बाइक को जिन चोरों ने उड़ाया था, उन्होंने रजिस्ट्रेशन नंबर से अभिषेक का मोबाइल नंबर निकाला और फिर उनसे वीडियो कॉल किया. वीडियो कॉल कर बाइक चोरों ने अभिषेक से 12 हजार की डिमांड रखी, लेकिन वीडियो कॉल करना इन बाइक चोरों को भारी पड़ गया. अभिषेक ने वीडियो कॉलिंग के दौरान स्क्रीनशॉट ले लिया और इसी स्क्रीनशॉट के जरिए पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई.

दरअसल 25 जनवरी को अभिषेक की बाइक मुन्ना चौक इलाके से चोरी हुई थी. इसके बाद उसने पुलिस में कंप्लेंट भी दर्ज कराई लेकिन बाइक का कोई अता पता नहीं लगा. बाइक चोरी करने वाले नीतीश और रोहित नालंदा जिले के रहने वाले हैं. इन दोनों ने बाइक चोरी करने के बाद पहले उसका नंबर बदला फिर उसकी रिमोडलिंग करा दी. बाद में रजिस्ट्रेशन नंबर से बाइक के मालिक अभिषेक का मोबाइल नंबर निकाला और उसे वीडियो कॉल भी कर डाला. वीडियो कॉल पर अभिषेक से 12 हजार की डिमांड पेटीएम के जरिए लेने की रखी, लेकिन अभिषेक की चालाकी से दोनों बाइक चोर पकड़े गए.

बाइक चोरी करने वाले नीतीश और रोहित का कॉन्फिडेंस इतना ज्यादा था कि उन्होंने सीधे वीडियो कॉल पर अभिषेक से डीलिंग शुरू कर दी. अभिषेक में जिस वक्त स्क्रीनशॉट लिया उस वक्त उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था, बाद में स्क्रीनशॉट अभिषेक में थानेदार मनोरंजन भारती को भेज दिया. पटना में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है. पुलिस ने नीतीश का फोटो मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है. फोटो के आधार पर अशोकनगर के रोल नंबर 15 से पुलिस ने मंगलवार की रात नीतीश को गिरफ्तार किया और फिर उसकी निशानदेही पर रोड नंबर 14 से रोहित को भी पकड़ा. पुलिस ने अभिषेक को रोहित एक गौशाला से बरामद किया. अभिषेक की बाइक का नंबर भी बदला हुआ था. अब दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है.