Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप
15-Sep-2025 01:03 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार सरकार की व्यवस्था ऐसी लुंज-पुंज हो गई है कि पैसा भी नहीं ले पा रही है. किसी भी राज्य की व्यवस्था टैक्स पर निर्भर है, बिहार जैसे गरीब राज्य के लिए रेवेन्यू और भी महत्वपूर्ण है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि ऑनलाइन पैसा भुगतान वाला पोर्टल हफ्ते भर से खराब है. फिर भी अफसरों को फर्क नहीं पड़ रहा. ऑनलाइन शुल्क भुगतान को लेकर आमलोग परेशान हैं, कोई काम नहीं हो रहा, निदान कब होगा. यह बताने वाला कोई नहीं. सरकार को अब सिर्फ चुनाव दिख रहा है तो अधिकारी भी मनमौजी हो गए हैं. इसका खामियाजा आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है.
बिहार में ONLINE GOVERNMENT RECEIPT ACCOUNT SYSTEM(OGRAS) है. संक्षेप में इसे OGRAS कहते हैं. यह एक ऑनलाइन सरकारी रसीद लेखा प्रणाली है. जो मुख्य रूप से बिहार जैसे राज्य में टैक्स और अन्य सरकारी शुल्कों के ऑनलाइन भुगतान में उपयोग की जाती है. यह ऑनलाइन सरकारी सिस्टम के माध्यम से ग्राहक विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए शुल्क भुगतान करता है.
बिहार में हालात ऐसे हो गए हैं कि ONLINE GOVERNMENT RECEIPT ACCOUNT SYSTEM(OGRAS) के माध्यम से पैसा जमा नहीं हो रहा. ऑनलाइन व्यवस्था पिछले कई दिनों से फेल बताई जा रही है. टैक्स जमा नहीं हो रहा है. कई विभागों में काम बंद पड़े हैं. जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है. इसके बाद भी किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा. जानकारी के अनुसार, पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से (OGRAS) के माध्यम से ऑनलाइन चालान नहीं निकल रहा. जो ग्राहक पैसे जमा करने की कोशिश कर रहे, उनका पैसा फंस जा रहा. कई ऐसे विभाग हैं,जैसे परिवहन विभाग, राजस्व विभाग में ऑनलाइन माध्यम से टैक्स जमा नहीं हो पा रहा. ग्राहक परेशान हैं, चालान नहीं कटेगा तो काम नहीं होगा. यह हालात पिछले कई दिनों से है. परिवहन विभाग के काउंटर बंद पड़े हैं. जब टैक्स ही जमा नहीं हो रहा,तो चालान निर्गत नहीं हो रहा. ऐसे में आमलोगों का काम ठप पड़ा हुआ है.
बता दें ,ONLINE GOVERNMENT RECEIPT ACCOUNT SYSTEM(OGRAS) के संचालन का जिम्मा वित्त विभाग के पास है. वित्त विभाग ने इस प्रणाली को सुचारू रूप से संचालन पर मोटी रकम खर्च करता है. इसके बाद भी स्थिति ऐसी है कि एक हफ्ते से ONLINE GOVERNMENT RECEIPT ACCOUNT SYSTEM खराब पड़ा है. परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन टैक्स जमा करने वाला सिस्टम (OGRAS) से भारी परेशानी हो रही है. सेवा हफ्ते भर से खराब है. हमलोग ग्राहकों को समझाते-समझाते परेशान हैं. अब तक निदान नहीं निकल पाया है.