ब्रेकिंग न्यूज़

GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी

Home / bihar / बिहार में आपदा की ग्राउंड रिएलिटी जानेगें जिलों के प्रभारी मंत्री, सरकार को...

बिहार में आपदा की ग्राउंड रिएलिटी जानेगें जिलों के प्रभारी मंत्री, सरकार को देंगे डिटेल रिपोर्ट

11-Sep-2021 07:20 AM

PATNA : बिहार में बाढ़ और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने जो मांग रखी है उसे देखते हुए अब सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिले में 14 और 15 सितंबर को दौरा करेंगे और वहां के आपदा की स्थिति का जायजा लेंगे। जिलों की समीक्षा के बाद जो हालात होंगे उसकी रिपोर्ट सरकार को देंगे। नीतीश सरकार इसे लेकर शुक्रवार को आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि 8 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ से पैदा हुई स्थिति और राहत कार्य की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया था। इसी के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है।


विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि राज्य के अधिकतर क्षेत्रों के बाढ़, अधिक बारिश, ओलावृष्टि और अन्य आपदाओं से प्रभावित होने की सूचना है। ऐसे में सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जिले का दौरा करेंगे। जिले के आपदा की स्थिति, नुकसान और प्रभावित लोगों के संबंध में स्पष्ट रिपोर्ट जल्द विभाग को देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के समक्ष इस रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे। इस बारे में सूचना सभी विभागों के मंत्रियों के आप्त सचिवों को विभाग की तरफ से दे दी गई है। 


मुख्यमंत्री ने 8 सितंबर को समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को निर्देश दिया था कि तीन से चार दिनों में बाढ़ से हुई क्षति का आकलन कर लें। इसके बाद जिलों के प्रभारी से मंत्री संबंधित जिलों में जाकर डीएम के साथ बैठक कर इसे अंतिम रूप देंगे। सीएम ने पंचायतवार नुकसान का आकलन कराने को कहा है। उन्होंने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को भी निर्देश दिया था कि पशु नुकसान का भी ठीक से आकलन कराएं और पशुपालकों की सहायता करें। यह भी कहा था कि इस वर्ष अधिक बारिश होने से नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण राज्य में बाढ़ की स्थिति बनी। हमने हवाई सर्वेक्षण कर राज्य के सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। साथ ही प्रभावित जिलों के डीएम को भी लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया था।