ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / Bihar News: समृद्धि यात्रा के पहले दिन CM नीतीश की बड़ी घोषणा- सरकारी...

Bihar News: समृद्धि यात्रा के पहले दिन CM नीतीश की बड़ी घोषणा- सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक...नई नीति लाएंगे

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चंपारण से समृद्धि यात्रा की शुरुआत की। पश्चिम चंपारण की जनसभा में सीएम ने जिला और प्रखंड अस्पतालों को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र बनाने और सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की बड़ी घोषणा की।

16-Jan-2026 01:22 PM

By Viveka Nand

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की शुरूआत हो गई है. हर बार की तरह इस बार भी चंपारण से यात्रा की शुरूआत की गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण जिले में विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण किया. इसके बाद जनसभा को संबोधित किया. सीएम नीतीश ने इस दौरान बड़ी घोषणा की.

सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाएंगे

चंपारण में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए जिला एवं प्रखंड के अस्पतालों को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र बनाया जाएगा. राज्य में प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा .मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति लाई जाएगी.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में महिलाओं के विकास और उनकी आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को शुरुआती तौर पर 10,000 रुपये दिए गए हैं, जिससे वे अपना छोटा व्यवसाय या स्वरोजगार शुरू कर सकें। अब इस योजना के अगले चरण में, महिलाओं को 2,00,000 रुपये दिए जाने की तैयारी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए बनाई गई है, जो अपने परिवार और समाज में आर्थिक रूप से सशक्त बनना चाहती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ₹2,00,000 केवल उन्हीं महिलाओं को दिए जाएंगे, जिन्होंने पहले प्राप्त ₹10,000 का सही तरीके से उपयोग किया है और अपने रोजगार को बढ़ाने में सफल रही हैं।