ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Home / bihar / Bihar News: बिहार कैबिनेट की बैठक आज, नीतीश कुमार कर सकते हैं बड़े...

Bihar News: बिहार कैबिनेट की बैठक आज, नीतीश कुमार कर सकते हैं बड़े ऐलान

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंत्रिपरिषद् की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें राज्य से जुड़ी अहम नीतियों और विकास योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित होगी।

05-Aug-2025 09:29 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को राज्य की राजधानी पटना और नालंदा जिले में कई अहम कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। उनका दिन की शुरुआत सुबह 10:00 बजे अपने आवास से मुख्य सचिवालय की ओर प्रस्थान से होगी। 10:30 बजे मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिपरिषद् की बैठक में भाग लेंगे, जहां राज्य के विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।


ऐसे में कयास लगया जा रहा है कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की दृष्टि से भी अहम हो सकती है, क्योंकि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने की कोशिश में है। साथ ही, कुछ नई योजनाओं की घोषणा या पुरानी योजनाओं में बजट बढ़ोतरी की संभावना भी जताई जा रही है। विभिन्न विभागों से जुड़े मंत्री और वरीय अधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे। जानकारी के अनुसार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, शहरी विकास और परिवहन से संबंधित एजेंडा मुख्य रूप से चर्चा में रहेगा।


मंत्रिपरिषद् की बैठक के बाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह 11:30 बजे सूचना भवन के संवाद कक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान उन्होंने मंत्रिपरिषद् में लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की और राज्य सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा होंगे। 


दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री पटना स्थित अपने आवास से बेलौआ, सिलाव (जिला-नालंदा) के लिए सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे। वे 3:55 बजे बेलौआ पहुंचेंगे, जहां सालेपुर-राजगीर फोर लेन हाईवे के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। यह हाईवे क्षेत्रीय संपर्कता को बढ़ावा देगा और राजगीर को नई गति देगा।


इसके पश्चात मुख्यमंत्री 4:00 बजे ग्राम हसनपुर (नगर परिषद् राजगीर) के लिए प्रस्थान करेंगे और 4:05 बजे वहां पहुंचकर राष्ट्रीय उच्च पथ-82 पर नवनिर्मित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन करेंगे, जो स्थानीय निवासियों की यातायात संबंधी कठिनाइयों को काफी हद तक दूर करेगा।


4:15 बजे मुख्यमंत्री राजगीर स्थित प्रसिद्ध भूटानी मंदिर के लिए रवाना होंगे और 4:21 बजे वहां पहुंचकर मंदिर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद 4:30 बजे वे भूटानी मंदिर से राजगीर की खेल अकादमी के लिए प्रस्थान करेंगे और 4:35 बजे पहुंचकर एशिया रग्बी प्रतियोगिता–2025 की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। यह आयोजन बिहार को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


मुख्यमंत्री का यह व्यस्त दौरा 4:45 बजे राजगीर से पटना वापसी के साथ संपन्न होगा और वे शाम 6:15 बजे अपने पटना स्थित आवास पर लौट आएंगे। इस दौरे को राज्य सरकार की विकास प्राथमिकताओं से जोड़कर देखा जा रहा है। विशेष रूप से नालंदा जिले में आधारभूत संरचना और खेल सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री की सक्रियता यह दर्शाती है कि सरकार आगामी चुनावों से पूर्व ज़मीनी काम को गति देना चाहती है।