सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
27-Nov-2022 06:55 AM
PATNA : बिहार के कई जिलों से गंगा नदी होकर गुजरती है लेकिन कई जिले ऐसे भी हैं जहां गंगा नहीं पहुंच पाती। ऐसे जिलों में नीतीश सरकार ने गंगा जल पहुंचाने के लिए एक बड़ी योजना पर काम शुरू किया था और अब यह योजना साकार होकर धरातल पर उतर चुकी है। राज्य में गंगा जल आपूर्ति योजना के तहत कई जिलों में गंगा नदी का पानी पहुंचाया गया है और आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का लोकार्पण करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा के राजगीर में इस योजना का लोकार्पण करेंगे। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के साथ इस लोकार्पण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सांसदों और विधायकों की भी मौजूदगी रहेगी। राजगीर में इस योजना का लोकार्पण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा 28 नवंबर को नीतीश कुमार गया और बोधगया में इस योजना का लोकार्पण करने वाले हैं। इस योजना के तहत पहले चरण में नालंदा गया और बोध गया में गंगा जल पहुंचाया गया है। दूसरे चरण में अगले साल जून महीने तक के नवादा में ही गंगा जल पहुंच जाएगा।
गंगा जल आपूर्ति योजना को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। राज्य सरकार के 'जल-जीवन- हरियाली' अभियान के तहत गंगा नदी के अधिशेष पानी को दक्षिण बिहार के उन शहरों में ले जाकर पेयजल के रूप में उपयोग करने की अनूठी परिकल्पना है जहां पेयजल का संकट है। साल 2019 में गया में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में गंगा जल आपूर्ति योजना को मंजूरी दी गई। जल संसाधन विभाग ने तीन साल से कम समय में इसे पूरा करा दिया। गंगा जल पाइपलाइन के जरिये 151 किमी सफर तय करके राजगीर, गया और बोधगया के जलाशयों में पहुंच गया है। यहीं से ट्रीटमेंट कर शुद्ध पेयजल के रूप में रोज लाखों लोगों को मुहैया कराया जाएगा।