बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
26-Dec-2020 11:35 AM
PATNA : मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है. आज हुई कैबिनेट की बैठक में केवल एक एजेंडे पर मुहर लगी है. राज्य में नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़े नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर निकाय और नगर निगम के गठन को सरकार ने मंजूरी दे दी है.
राज्य सरकार ने बिहार में पांच नगर निगम बनाए जाने को मंजूरी दी है, जबकि 12 नगर निकाय भी बनाए गए हैं.32 नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिया गया है आठ नए नगर परिषद भी बनाए गए हैं.इसके अलावा सरकार ने 103 नए नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी है.
राज्य सरकार ने अब सासाराम को नगर निगम बनाने का फैसला किया है. जबकि मोतिहारी नगर परिषद को अब मोतिहारी नगर निगम, बेतिया नगर परिषद को बेतिया नगर निगम, मधुबनी नगर परिषद को मधुबनी नगर निगम और समस्तीपुर नगर परिषद को समस्तीपुर नगर निगम का दर्जा दिया गया है.
8 नए नगर परिषद को भी मंजूरी दी गई है. पटना के बिहटा को अब नगर परिषद का दर्जा दिया गया है. साथ ही साथ संपतचक को भी नगर परिषद बनाया गया है. इसके अलावा समस्तीपुर में ताजपुर और शाहपुर पटोरी नगर परिषद होंगे. लखीसराय में सूरजगढ़ा नगर परिषद और सुपौल में त्रिवेणीगंज को नगर परिषद का दर्जा दिया गया है. मधेपुरा के उदाकिशुनगंज और बेगूसराय के बरौनी को भी नगर परिषद का दर्जा दिया गया है.

सरकार ने 12 नगर निकाय भी बनाए हैं. इनमें बिहार शरीफ नगर परिषद, मसौढ़ी नगर परिषद खगड़िया नगर परिषद, सिवान नगर परिषद, शेखपुरा नगर परिषद, बरबीघा नगर परिषद, बिहट नगर परिषद, डुमराव नगर परिषद, बक्सर नगर परिषद, हाजीपुर नगर परिषद, सुल्तानगंज नगर परिषद और नवादा नगर परिषद शामिल है.