ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / RJD नर्क का द्वार, BJP विधायक ने बोला हमला, कहा..खरमास के बाद सब...

RJD नर्क का द्वार, BJP विधायक ने बोला हमला, कहा..खरमास के बाद सब भाजपा में आएंगे

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार पटना पहुंचे। एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय तक भव्य स्वागत हुआ, बीजेपी विधायक ने आरजेडी और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला।

23-Dec-2025 09:33 PM

By First Bihar

PATNA: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पटना पहुंचे। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन मंगलवार को पहली बार पटना पहुंचे, जहां बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी कार्यालय तक लोग नितिन नबीन के स्वागत में खड़े थे। पूरे बेली रोड और वीरचंद पटेल पथ को बीजेपी के बैनर पोस्टरों से पाट दिया गया था। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा के साथ नितिन नबीन की तस्वीर को पूरे पटना में लगाया गया। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री दिलीप जायसवाल सहित बीजेपी के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। छातापुर से भाजपा विधायक नीरज बबलू ने भी नितिन नबीन का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर हमला बोला। 


नीरज बबलू ने कहा कि नितिन नबीन जी का बिहार की धरती पर स्वागत है। उनके पटना आगमन से राज्य में उत्साह का माहौल है। नितिन नबीन जी हमारे घर के हैं, हमारे परिवार के हैं, वो हमारे बीच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। जिससे बिहार का मान और सम्मान बढ़ा है। नीरज बबलू ने कहा कि अब देश में हमारा भारतीय जनता दल पार्टी काफी मजबूत होगा, इसकी गारंटी है।


 वही केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के नाराज होने और एनडीए छोड़ने के सवाल पर नीरज बबलू ने कहा कि कोई नाराज नहीं है। यह सब गलत बात है। वही आरजेडी पर हमला बोलते हुए नीरज बबलू ने कहा कि बिहार में आरजेडी का सफाया हो गया है। आरजेडी में भला अब कौन जाएगा, नर्क में कोई जाता है क्या, नर्क में भी ठेलम ठेला है। आरजेडी और इंडिया गठबंधन नर्क का द्वार है। उधर से ही कई लोग बीजेपी में आने वाला है। महागठबंधन के सारे लोग एनडीए के संपर्क में है। सारे टूट कर आने वाले हैं। आरजेडी और इंडिया गठबंधन नर्क के सामान हैं और नर्क में कोई जाना पसंद नहीं करेगा।