ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत

Home / bihar / निकम्मे अधिकारी ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए पत्रकार पर कराया केस, सीतामढ़ी...

निकम्मे अधिकारी ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए पत्रकार पर कराया केस, सीतामढ़ी क्वारेंटाइन सेंटर की बदहाली दिखाने पर भड़के

17-May-2020 07:58 AM

By Saurav Kumar

SITMARHI: सीतामढ़ी में एक क्वॉरेंटाइन सेंटर की शर्मनाक और बदतर हकीकत दिखाने पर एक पत्रकार पर सीओ ने प्राथमिकी दर्ज करा दी। नीतीश कुमार जिस सुशासन का दावा करते हैं उस सरकार के अफसर इतने तानाशाह और बेशर्म हो गये है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर की बदहाली की हकीकत दिखाने वाले पत्रकार पर केस किया जा रहा है।


यह पूरा मामला रीगा प्रखंड के बुलाकीपुर उच्च विद्यालय के क्वॉरेंटाइन सेंटर का है। सेंटर में निम्न स्तरीय व्यवस्था के विरोध में  क्वॉरेंटाइन लोगों ने प्रशासन के विरोध में जमकर हंगामा किया था। लोगों का आरोप था कि उन लोगों को समय पर खाना दिया जाता है। लोगों को भेड़-बकरी की तरह क्वॉरेंटाइन सेंटर में ठूंस कर रख दिया गया है।


इस खबर को प्रिंट मीडिया के एक स्थानीय पत्रकार गुलशन कुमार मिट्ठू ने कवर किया जिसमें क्वॉरेंटाइन सेंटर में मौजूद श्रमिक मजदूरों द्वारा व्यवस्था के विरोध में हंगामा किया करने की खबर को प्रसारित किया गया। उसके बाद रीगा के सीओ राम उरांव ने पत्रकार पर ही प्राथमिकी दर्ज करा दी। सीओ ने अपने  प्राथमिकी के लिए आवेदन में कहा कि गुलशन कुमार मिट्ठू में  मजदूरों को उकसाया।


बिहार में जिस प्रकार से तानाशाही रवैया से सरकार और उसके अफसर काम कर रहे हैं यह एकदम संवेदनहीन मामला है। हकीकत और बदतर स्थिति का दिखाने पर उसे सुधारने के बजाए पत्रकार पर ही प्राथमिकी दर्ज कर दिया जा रहा है। बुलाकीपुर उच्च  विद्यालय क्वॉरेंटाइन सेंटर में मौजूद श्रमिक मजदूरों ने व्याप्त व्यवस्था के विरोध में हंगामा करते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के के नारे लगाए थे।


इस घटना की खबर को पत्रकार द्वारा कवर किया गया और व्याप्त कुव्यवस्था की हकीकत दिखाई गई जो रीगा के सीओ राम उरांव को नागवार गुजरा और अपने पद के हनक में चूर सीओ ने हकीकत दिखाने पर पत्रकार पर प्राथमिकी दर्ज कर दी। जिस अधिकारी को अपने क्वॉरेंटाइन सेंटर की व्यवस्था दुरुस्त करने में अपना समय बिताना चाहिए था उस सीओ ने व्यवस्था को सुधारने के बजाय पत्रकार पर ही केस दर्ज कर लोगों को उकसाने का आरोप लगा दिया।