अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा
05-Jan-2026 02:40 PM
By FIRST BIHAR
Greenfield Highway Bihar: बेतिया से पटना तक बनने वाले नए NH-139W (फोरलेन) ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण अब अंतिम चरण में है। यह सड़क पूरी तरह बन जाने पर लोगों के आवागमन को सुगम बनाएगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत करेगी।
पूर्वी चंपारण जिले में इस हाईवे के लिए कुल 34 मौजा में 199.9 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इनमें से 30 मौजा में रैयतों को भुगतान जारी है, और अब तक लगभग 4.96 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। शेष चार मौजा में दर निर्धारण इस माह के अंत तक कर लिया जाएगा, जिसके बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
भूमि अधिग्रहण के लिए अरेराज, हरसिद्धि, संग्रामपुर, केसरिया और साहेबगंज के विभिन्न मौजाओं में शिविर का आयोजन किया गया। 8 से 23 दिसंबर तक इन क्षेत्रों के रैयतों से आवश्यक कागजात संग्रह किए गए। पहाड़पुर से अरेराज के बीच के 13 गांवों में दावा और आपत्ति प्राप्त हुई, जिन्हें निपटा कर दर निर्धारण कर दिया गया।
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि नई सड़क पहाड़पुर प्रखंड में जिले की सीमा से प्रवेश करेगी और अरेराज, हरसिद्धि, संग्रामपुर, केसरिया होते हुए पटना तक जाएगी। उन्होंने कहा कि एक माह में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे सड़क निर्माण की राह और आसान हो जाएगी।
इस फोरलेन ग्रीनफील्ड हाईवे के बनने के बाद क्षेत्रीय आवागमन तेज होगा और स्थानीय लोगों को भी नए सड़क मार्ग का लाभ मिलेगा।