सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
27-Jan-2026 06:20 PM
By First Bihar
GAYA: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गया पहुंचे संजय सरावगी का गया सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें विष्णु चरण भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हरिदास सेमिनरी परिसर स्थित ऑडिटोरियम में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है।
नीट छात्रा मौत मामले में कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है।
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी स्वयं इस केस की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।