ब्रेकिंग न्यूज़

चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण

Home / bihar / Bihar News: बिहार के इन जिलों में सड़कों के लिए 91 करोड़...

Bihar News: बिहार के इन जिलों में सड़कों के लिए 91 करोड़ की राशि स्वीकृत, चौड़ीकरण का होगा कार्य

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवादा जिले की दो प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 51 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इनसे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ने में बड़ी सहूलियत होगी.

12-Jul-2025 01:56 PM

By Viveka Nand

Bihar News:  बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि  प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन को सुलभ और सुरक्षित बनाने की नीति के तहत  पथ प्रमंडल, नवादा के अंतर्गत दो प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को मंजूरी प्रदान की गई है। दोनों परियोजनाओं पर कुल 5136.235 लाख (इक्यावन करोड़ छत्तीस लाख तेईस हजार पांच सौ) रुपये की लागत आएगी।

उन्होंने कहा कि  एनएच-20 से गोपालपुर मोड़ होते हुए कुलना तक की कुल 5.40 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। इस कार्य पर कुल 2419.145 लाख (24 करोड़ उन्नीस लाख चौदह हजार पांच सौ) रुपये की लागत आएगी। यह मार्ग शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ता है। इसके चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से यातायात को रफ्तार और याता सुगम होगा। 

खनवा से सिरदल्ला तक की 12.10 किमी लंबी सड़क को भी आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना पर 2717.09 लाख (सत्ताईस करोड़ सत्रह लाख नौ हजार) रुपये खर्च होंगे। चौधरी ने कहा यह दोनों मार्ग नवादा जिले के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों को आपस में जोड़ते हैं अभी इन सड़कों की स्थिति संकरी और क्षतिग्रस्त है, जिससे आमजन को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इनके सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रीय आवागमन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को बेहतर बनेगा। 

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इन योजनाओं की निविदा प्रक्रिया तकनीकी स्वीकृति के उपरांत ही आरंभ की जाएगी। यदि संबंधित पथ OPRMC (Output and Performance-based Road Maintenance Contract) के अंतर्गत आते हों, तो उन्हें विलोपित करने के बाद ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।चौधरी ने कहा कि, जिन पथों का अन्य विभागों से अधिग्रहण किया जाना है, वहां विधिवत हस्तांतरण के पश्चात ही निर्माण की अनुमति दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा- नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही एनडीए सरकार का उद्देश्य बेहतर सड़क नेटवर्क के माध्यम से विकास को गति प्रदान करना है। इन योजनाओं से न केवल स्थानीय लोगों का यातायात सुगम होगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के अवसर भी सृजित होंगे।

बेतिया सड़क निर्माण को लेकर 22.47 करोड़ 

वहीं सम्राट चौधरी ने बताया कि  पथ प्रमंडल, बेतिया अंतर्गत टिकुलिया-जयंतिया-गीघा (घोघा चौक) पथ (चैनेज 0.00 से 07.200 किमी तक) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण को स्वीकृति दी गई है। इस योजना पर कुल 2247.82 लाख (22 करोड़ 47 लाख 82 हजार) रुपये खर्च किए जाएंगे।कहा- वर्तमान में यह मार्ग संकरी स्थिति में है। इससे यहां के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से यहां यातायात आसान होगा। 

उन्होंने कहा-प्रस्तावित योजना की निविदा प्रक्रिया तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद ही प्रारंभ होगी। संबंधित पथ किसी अन्य विभाग से अधिग्रहित किया गया है तो विधिवत हस्तांतरण के पश्चात ही कार्य कराए जाएंगे। यदि यह पथ OPRMC (आउटपुट एवं परफॉर्मेंस आधारित अनुबंध) के अंतर्गत आता हो, तो पहले उसे विलोपित करना आवश्यक होगा। 

 चौधरी ने बताया कि इस योजना पर वर्ष 2025-26 में 1123.00 लाख एवं 2026-27 में 1124.82 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। योजना का कार्यान्वयन पथ प्रमंडल, बेतिया के कार्यपालक अभियंता द्वारा किया जाएगा।उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा-बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ग्रामीण और शहरी सड़कों का लगातार विस्तार और विकास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि 2005 की तुलना में आज बिहार में सड़कों का एक विशाल और मजबूत नेटवर्क तैयार हुआ है। बेतिया में टिकुलिया-जयंतिया-गीघा पथ का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय स्तर पर रोजगार को भी बढ़ावा देगा।

सम्राट चौधरी ने बताया कि मधुबनी जिले के सिंघानिया चौक से सूडी हाई स्कूल होते हुए स्टेडियम, महाराजगंज चौक और गांधी चौक तक (कुल 2.45 किलोमीटर) PCC सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस  पर 1752.65 लाख (17 करोड़ 52 लाख 65 हजार) रुपये की अनुमानित लागत आएगी।