मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
17-May-2025 12:34 PM
By SONU
Operation Sindoor: जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए बीएसएफ के जवान मनीष कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार की देर शाम पटना पहुंचा था। पटना एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद शनिवार की सुबह शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास नवादा पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष के दौराननवादा के कोआकोल के रहने वाले आर्मी जवान मनीष कुमार ने भी पिछले दिनों देश के लिए अपनी जान गवां दी थी।इनकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर की सीमा पर लगी थी। शहीद मनीष आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट के पोस्ट पर कार्यरत थे लेकिन भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच उसकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर की सीमा पर लगा दी गई थी, जहां पाकिस्तान क तरफ से की गई गोलीबारी में वह शहीद हो गए थे।
शुक्रवार को शहीद मनीष का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास नवादा के लिए रवाना कर दिया गया था। शनिवार को जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर नवादा पहुंचा, सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। शहीद मनीष कुमार अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से पूरा इलाका गुंज उठा।