Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!
27-Dec-2025 11:55 AM
By RITESH HUNNY
Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत चंद्रायण पंचायत के वार्ड नंबर 10 में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दो परिवारों के घरों में रखी लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे श्याम पंजियार के घर में हुई। बताया गया कि अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जुटे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग घर में रखा सारा सामान जलाकर खाक कर चुकी थी। इस घटना में पीड़ित परिवारों के कपड़े, अनाज, फर्नीचर, ट्रंक, गोदरेज, जरूरी कागजात, जेवरात, टेंपू माल ढोने वाला वाहन सहित अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही नवहट्टा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। बाद में महिषी थाना से पहुंची फायर ब्रिगेड की अतिरिक्त टीम की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।