आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
21-Dec-2022 10:32 AM
PATNA : बिहार के नए DGP राजविंदर सिंह भट्टी आज मैराथन बैठक करने वाले हैं। अपनी कुर्सी संभालने के बाद भट्टी आज पहली बार अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में सभी रेंज आइजी- डीआइजी और डीएम, एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इस बैठक को लेकर पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला में एसएसपी तक देर रात तक तैयारी में जुटे थे। पुलिस कार्यालय सामान्य दिनों से ज्यादा समय तक खुले रहे।
दरअसल, बिहार में बढ़ रहे अपराध, छपरा में शराबबंदी से हुई मौत के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों को लेकर डीजीपी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। डीजीपी की बैठक में शराबबंदी कानून की समीक्षा मुख्य एजेंडा होगी। विधान सभा में शराब बंदी को लेकर जो माहौल रहा है, उससे सर्वोच्च प्राथमिकता में शराब माफिया पर शिकंजा कसना है। छपरा के जहरीली शराब कांड को लेकर वह विस्तृत रिपोर्ट पर चर्चा कर सकतेहैं।
आपको बता दें, डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी ने पहले दिन ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्य सचिव आमिर सुबहानी से औपचारिक मुलाकात की थी। दोनों ने उन्हें दिशा- निर्देश के साथ नयी जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी थी। वहीं सरदार पटेल भवन के दूसरी मंजिल स्थित डीजीपी कार्यालय में वह बैठे तो एडीजीपी और मुख्यालय में बैठने वाले अन्य आइपीएस अधिकारियों ने भी मुलाकात थी।