ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद साउथ बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड का कब्जा! ‘एनिमल-पठान’ पीछे, इस फिल्म ने मचाया सबसे बड़ा धमाका बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया

Home / bihar / बूढ़ी गंडक नदी में डूबे दो युवक, तीसरे को लोगों ने बचाया, दोनों...

बूढ़ी गंडक नदी में डूबे दो युवक, तीसरे को लोगों ने बचाया, दोनों युवकों की खोजबीन जारी, होली खेलने के बाद नदी में नहाने पहुंचे थे युवक

29-Mar-2021 04:57 PM

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां होली खेलने के बाद कुछ युवक बूढ़ी गंडक नदी में नहाने पहुंचे। नहाने के दौरान दो युवक नदी में डूब गये। जबकि तीसरे युवक को लोगों ने डूबने से बचा लिया। नदी में डूबे दोनों युवकों का पता अब तक नहीं चल पाया है। सभी युवक ब्रह्मपरा के बढ़ई टोला के रहने वाले हैं। घटना की पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम नदीं में डूबे युवकों की तलाश में जुटी है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों काफी सदमें में है। घटना सिकंदरपुर ओपी के सीढ़ी घाट की है। जहां दोनों युवकों की तलाश जारी है। बताया जाता है कि होली के मौके पर रंग अबीर खेलने के बाद तीनों युवक सीढ़ी घाट पर नहाने के लिए पहुंचे थे लेकिन तभी बूढ़ी गंडक नदी में दो युवक डूब गये जबकि तीसरे युवक की जान सीढ़ी घाट पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा लिया।