बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल
10-Jun-2023 01:10 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार में पूर्ण शराब बंदी कानून लागू है बावजूद इसके शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. शराब तस्करों नए नए तरीके से शराब की तस्करी करते हुए पुलिस और उत्पाद विभाग को चुनौती देते रहते है. लेकिन शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए उत्पाद और पुलिस द्वारा शराब तस्करों पर कार्रवाई भी की जाती है. ताजा मामला गोपालगंज का है जहां गंडक नदी के रास्ते नाव के सहारे शराब की तस्करी हो रही थी.
जिले के यादोपुर थाना क्षेत्र के पतहरा स्थिति गंडक नदीके रस्ते तस्करी की जा रही थी. लेकिन तस्करों के मंसूबों पर उत्पाद विभाग की टीम ने पानी फेर दिया है. उत्पाद विभाग की टीम ने दो नाव पर सवार भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. जानकारी के अनुसार बरामद शराब UP से लाई जा रही थी. हालांकि इस कार्रवाई में तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहें.
इस मामले में उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की नाव से गंडक नदी के रास्ते शराब की तस्करी की जा रही है. मिली सूचना के आधार पर उत्पाद की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर छापेमारी की और शराब लदे दो नाव को पकड़ लिया गया. लेकिन टीम के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गए. उन्नेहोंने बताया कि दोनों नाव से 50 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है. फिलहाल बरामद शराब के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.