ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / bihar / समस्तीपुर : मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर नाबालिगों का पिस्टल...

समस्तीपुर : मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर नाबालिगों का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल

18-Feb-2021 12:32 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR : सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर डांस कर रहे कुछ नाबालिग लड़कों द्वारा खुलेआम पिस्टल लहराने का एक वीडियो समस्तीपुर में खूब वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोरवा प्रखंड के निकसपुर डढ़िया गांव का है, जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर खुलेआम नाबालिगों ने पिस्टल लहराया. वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर पुलिस  जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी. 

वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर कुछ लड़के डांस कर रहे है. उसी में से एक लड़के के हाथ मे पिस्टल है. बाद में उसके हाथ से दूसरा लड़का पिस्टल ले लेता है और खुलेआम लहराता है. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नही करता है. 

गौरतलब है कि सरस्वती पूजा के पहले हर थाने पर शांति समिति की बैठक कर सभी पूजा समिति को यह निर्देश दिया गया था कि पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान हर हालत में डीजे बजाने पर प्रतिबंध है. इसलिए ऐसा करते पाए जाने पर समिति के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके बावजूद भी डीजे पर पिस्टल लहराने का यह वीडियो पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है.