Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज
24-Jun-2025 10:30 AM
By First Bihar
Bihar News: भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ आज बिहार दौरे पर पटना पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर पटना एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी और मंत्रिगण भी इस स्वागत में उपस्थित रहे। एयरपोर्ट पर हुई इस मुलाकात के दौरान उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के बीच संक्षिप्त संवाद भी हुआ।
उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति धनखड़ आज मुजफ्फरपुर के एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियाँ की हैं। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे से आरंभ होगा।
उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों को अस्थायी रेड ज़ोन (Temporary Red Zone) तथा "नो ड्रोन फ्लाई ज़ोन" घोषित किया गया है। इसके अंतर्गत कार्यक्रम स्थल से 2 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरामोटर, पैराग्लाइडर, पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित अन्य किसी भी प्रकार के ग़ैर-पारंपरिक उड़न उपकरणों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
