Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
21-Aug-2025 01:08 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की पूरी तरह से नंगा करके बेरहमी से पिटाई की गयी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि घटना किसी समारोह के दौरान घटी और इंसानियत को तार-तार करने वाला वीडियो भी वायरल हो गया है।
दरअसल घटना क्यों घटी, युवक पर क्रुरता क्यों की गई? इन सभी सवालों का जवाब या अतिरिक्त कोई भी जानकारी पुलिस नहीं दे रही है। घटना मुजफ्फरपुर शहर के कमरा मोहल्ला इलाके की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन मोड़ में आई है। हालांकि फस्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
घटना के संबंध में सिकंदरपुर थानेदार ने बताया कि पिटाई को लेकर थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि किसी समारोह का पंडाल लगा है। रात में समारोह की समाप्ति के बाद युवक को कुछ लोग घेरकर पकड़े हुए है और उसकी पिटाई की जा रही है। नंगा युवक बचने के लिए रहम की भीख मांग रहा है। लेकिन पिटाई कर रहे युवक उसे छोड़ने को तैयार नहीं है।
वहीं, वीडियो में दिख रहा है कि कुछ देर बाद अन्य युवकों की मनाही करने पर पीड़ित युवक को छोड़ दिया जाता है। जान बचाने के लिए वह नंगे ही भाग खड़ा होता है। फिलहाल, पिटाई के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। पीड़ित की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित या किसी भी पक्ष से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।