Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
11-Nov-2022 02:09 PM
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां मामूली विवाद को लेकर बस के ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के सकरा थाना इलाके के बरियारपुर ओपी के गौरिहार गांव की है। यहां एक प्राइवेट बस ने एक युवक को हलकी टक्कर मार दी, जिसके कारण उसके हाथ से दाल का थैला गिर गया और दाल ज़मीन पर बिखर गया। इसी बात को लेकर युवक ने ड्राइवर को मौत के घाट उतार दिया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची बरियारपुर ओपी थाना पुलिस ने आसपास से आधा दर्जन को हिरासत में लिया है और सभी से पूछताछ की जा रही है। पूरे इलाके में ये चर्चा का विषय बना हुआ है कि महज दाल का थैला गिरकर दाल बिखर जाने पर कोई इतनी बड़ी घटना को अंजाम कैसे दे सकता है।
मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र का रहने वाला बसंत पासवान अपने गांव से यात्री बस लेकर मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र आता था और अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इसी बीच आज महज मामूली विवाद के कारण जान गवानी पड़ गई। इस कांड के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस ने डेड बॉडी को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
वहीं, डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे ने कहा कि एक बस चालक के मारपीट के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन सभी से पूछताछ चल रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्रवाई जारी है ।