ब्रेकिंग न्यूज़

lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!

Home / bihar / MUZAFFARPUR: कांटी में JDU प्रत्याशी पर मारपीट का आरोप, पारू में जन सुराज...

MUZAFFARPUR: कांटी में JDU प्रत्याशी पर मारपीट का आरोप, पारू में जन सुराज प्रत्याशी ने महागठबंधन के उम्मीदवार पर गंभीर आरोप लगाये

मुजफ्फरपुर की कांटी सीट पर आरजेडी समर्थकों ने जेडीयू प्रत्याशी अजीत कुमार और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं पारू विधानसभा में जन सुराज प्रत्याशी रंजना कुमारी ने महागठबंधन उम्मीदवार शंकर यादव पर आचार संहिता उल्लंघन और बूथों पर प्रचार क

06-Nov-2025 05:52 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में कांटी विधानसभा चुनाव के बीच RJD समर्थकों ने JDU प्रत्याशी और समर्थको पर मारपीट का लगाया आरोप लगाया। जदयू के बागी नेता महेश साह के पुत्र अभिषेक कुमार ने कांटी थाने में जदयू प्रत्याशी अजीत कुमार और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है । 


महेश साह जदयू से बागी होकर राजद प्रत्याशी इसराल मंसूरी के समर्थन कर रहे हैं। वही दूसरा मामला पारू विधानसभा से निकलकर आ रही है। जन सुराज प्रत्याशी रंजना कुमारी ने महागठबंधन उम्मीदवार पर गंभीर आरोप लगाया है। 


वही पारू विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी की प्रत्याशी रंजना कुमारी ने महागठबंधन के प्रत्याशी शंकर यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रंजना कुमारी ने कहा कि “शंकर यादव अभी चुनाव जीते भी नहीं हैं और इस तरह का आचरण कर रहे हैं, यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।”


उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थक बूथों पर प्रचार पर्चे बांट रहे हैं, जो आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। रंजना कुमारी ने इसके विरोध में वोट का बहिष्कार करने की घोषणा भी की है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।