किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा
20-Aug-2025 08:40 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी चौक पर स्थानीय डॉक्टर उज्जवल कुमार साहू के साथ हुई बेरहमी से मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोगों की भीड़ ने डॉक्टर साहू को घेरकर बुरी तरह पीटा और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। घटना शनिवार की बताई जा रही है।
घटना की CCTV और मोबाइल फुटेज सामने आने के बाद इलाके में गंभीर आक्रोश व्याप्त है। सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि यह हमला एक भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुआ, फिर भी किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर उज्जवल कुमार साहू शनिवार दोपहर कांटी चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर पर कुछ सामान लेने पहुंचे थे। तभी किसी पुराने विवाद को लेकर कुछ स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते ही 5-6 लोगों ने उन्हें घेरकर लात-घूंसे और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान डॉक्टर साहू मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद कांटी के कई वार्ड पार्षद, स्थानीय नेता और नागरिक संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। लोगों का आरोप है कि आरोपी पहले भी डॉक्टर और उनके परिवार पर दबाव बना चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि अगर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे अनशन और सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।
कांटी थानाध्यक्ष ने कहा, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मारपीट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। हम वीडियो की जांच कर रहे हैं। दोषियों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है, FIR दर्ज की जा रही है। पुलिस ने आस-पास के CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टी फस्ट बिहार झारखंड नहीं करता है।
कांटी के सभापति, उप सभापति और वार्ड पार्षदों ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है और पीड़ित डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग की है। स्थानीय संगठनों ने मांग की है कि प्रशासन CCTV फुटेज को सार्वजनिक करे और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।