BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
27-Apr-2021 10:03 AM
MUZAFFARPUR: बिहार में कोरोना महामारी के बीच अब AES अपना पांव पसार रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही मुजफ्फरपुर के SKMCH में AES के मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया है। एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) के 3 मरीज SKMCH में भर्ती हैं। वही मुशहरी के एक संदिग्ध मरीज भी अस्पताल में एडमिट है। जिसकी रिपोर्ट आज आने की संभावना है। AES की पुष्टि जिन बच्चों में हुई उसमें वैशाली की तीन साल की बच्ची सोनाक्षी, सीतामढ़ी की रिया और मोतिहारी का पियूष राज शामिल है।
शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ.गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि बीमार बच्चों में सोडियम व ग्लूकोज की कमी पाई गई है। पूर्वी चंपारण पताही के पीयूष राज को हिट स्ट्रोक की शिकायत मिली है। इसकी हालत ङ्क्षचताजनक बनी हुई है। इस साल अब तक आठ मरीज का इलाज यहां पर हुआ है। इसमें छह बच्चों में एईएस की पुष्टी हुई जबकि दो बच्चों में अज्ञात एईएस मिला है। पीकू वार्ड में एईएस व संदिग्ध एईएस के बीमार पांच बच्चों का इलाज किया जा रहा है। एईएस के मिले मामले की रिपोर्ट स्वास्थ्य मुख्यालय को भेज दी गई है। अभी तापमान 39 डिग्री के आसपास और नमी 25 से 30 प्रतिशत तक है। तापमान के साथ अगर नमी 50 से 70 प्रतिशत बढ़ी तो स्थिति गंभीर होगी। अभी राहत यह है कि तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन नमी कम है। वैसे पीकू वार्ड में 102 बेड हैं जहां 40 मरीजों का इलाज चल रहा है।