ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / bihar / Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव,...

Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन गांव में होली के मौके पर आए मोती सहनी का शव पेड़ से लटका पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है।

08-Mar-2026 01:55 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के पास स्थित बगीचे में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान मोती सहनी के रूप में हुई है, जो कोलकाता में काम करते थे और हाल ही में होली के अवसर पर अपने ससुराल आए थे।


सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा शव

स्थानीय सूत्रों और गांव के मुखिया शिव मंगल सहनी के अनुसार, सुबह टहलने निकले कुछ ग्रामीणों की नजर बगीचे में पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी गई, जिसके बाद तुर्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के भाई राजदेव सहनी ने घटना को लेकर गंभीर संदेह जताया है। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मोती सहनी और उनकी पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं थे। परिजनों का कहना है कि घटनास्थल की परिस्थितियां आत्महत्या की ओर इशारा नहीं करतीं, बल्कि यह किसी गहरी साजिश का परिणाम भी हो सकता है। उन्होंने पेड़ की ऊंचाई और स्थान को लेकर भी सवाल उठाए हैं, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।


हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

नगर डीएसपी अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या के नजरिए से देखा जा रहा है, लेकिन परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों की भी पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है।


एफएसएल टीम करेगी जांच

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए हर एंगल ले जांच कर रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।