ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / bihar / सरस्वती पूजा : मूर्ति विसर्जन को लेकर सैदपुर और पटेल छात्रावास के छात्र...

सरस्वती पूजा : मूर्ति विसर्जन को लेकर सैदपुर और पटेल छात्रावास के छात्र अड़े, डीजे और बैंड पार्टी की अनुमति मांगी

18-Feb-2021 08:20 AM

PATNA : डीजे और बैंड पार्टी की अनुमति नहीं मिलने के कारण सैदपुर हॉस्टल के छात्रों ने बुधवार को मां सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन नहीं किया. दरअसल सैदपुर हॉस्टल के छात्र डीजे और बैंड पार्टी के साथ मूर्ति विसर्जन करना चाहते हैं जबकि जिला प्रशासन ने इस पर रोक लगा रखी है. बुधवार को इससे नाराज छात्रों ने थोड़ी देर के लिए प्रदर्शन भी किया और हॉस्टल परिसर में ही धरने पर बैठ गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी  मौके पर पहुंचे. लेकिन छात्रों का कहना था कि बैंड पार्टी की रकम भी दी जा चुकी है. डीजे की मनाही है  तो वह नहीं बजेगा, लेकिन बैंड पार्टी के साथ पुलिस और प्रशासन इजाजत नहीं देती है तो हम लोग छात्रावास में ही क्षेत्र की सफाई कर उसी में मूर्ति का विसर्जन कर देंगे.

सैदपुर हॉस्टल के छात्रों की नाराजगी को देखते हुए किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर होस्टल के आसपास पुलिस की तैनाती कर दी गई है. उधर दूसरी तरफ पटेल छात्रावास की मूर्ति का विसर्जन शुक्रवार को होगा प्रशासन और पुलिस ने इसकी तैयारी कर ली है. दोनों हॉस्पिटलों की मूर्तियों को विसर्जन कराना पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है.

पिछले साल विसर्जन के दौरान पटना विश्वविद्यालय के सामने लालबाग में पथराव और बमबारी की घटना हुई थी. इसमें एक स्थानीय व्यक्ति के परिजन की मौत हो गई थी. हालांकि वह इस उपद्रव में शामिल नहीं था. इस पूरे घटनाक्रम को पटना पुलिस ने याद रखा है. एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा है कि बुधवार को पटना विश्वविद्यालय और अन्य होटलों की मूर्तियों का विसर्जन हो गया है. गुरुवार को सैदपुर हॉस्टल और शुक्रवार को पटेल छात्रावास की मूर्ति का विसर्जन कराया जाएगा. जो कानून को अपने हाथ में लेगा तो उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई होगी.