Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल
31-Dec-2025 10:26 PM
By First Bihar
MUNGER: जहां लोग आमतौर पर पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत को पार्टी, आतिशबाजी और जश्न के साथ मनाते हैं, वहीं बिहार के मुंगेर जिले में बच्चों ने साल 2025 को विदा करने का बिल्कुल अलग और अनोखा तरीका अपनाया। यहां बच्चों ने पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ वर्ष 2025 की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और उसे श्मशान घाट तक ले जाकर अंतिम विदाई दी।
यह अनोखा नजारा मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर देखने को मिला। बच्चों की टोली चार कंधों पर “वर्ष 2025” की अर्थी उठाए चल रही थी। आगे-आगे कुछ बच्चे सफेद धोती लपेटे हुए, हाथ में घईला में जलती अग्नि लेकर “राम नाम सत्य है” के नारे लगाते नजर आए। पूरी प्रक्रिया हूबहू एक पारंपरिक शव यात्रा जैसी थी।
अचानक सड़क पर इस दृश्य को देखकर मुंगेर–भागलपुर मुख्य मार्ग पर लोगों के बीच कौतूहल मच गया। आने-जाने वाले वाहन रुक गए, यहां तक कि एक पुलिस वाहन भी ठहर गया और लोग यह समझने की कोशिश करने लगे कि आखिर मामला क्या है। जब लोगों को पता चला कि यह साल 2025 की प्रतीकात्मक अर्थी है, तो माहौल हल्का हो गया और लोग हंसते हुए इस अनोखे जश्न का आनंद लेने लगे।
जब बच्चों से पूछा गया कि यह सब क्यों किया जा रहा है, तो उनका जवाब भी उतना ही दिलचस्प था। बच्चों ने कहा, “सर, हम वर्ष 2025 की अर्थी निकाल रहे हैं, उसका दाह संस्कार किया जाएगा और फिर नए साल 2026 का स्वागत करेंगे।”इस अनोखी पहल ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि नए साल के स्वागत को यादगार और चर्चा का विषय भी बना दिया।
मोहम्मद इम्तियाज खान की रिपोर्ट

