Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
18-Sep-2025 09:18 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर मे बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए आमरण अनशन बैठे राजद नेता मुकेश यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी गयी। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें मुंगेर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि अब वे खतरे से बाहर हैं। मुकेश यादव का हालचाल जाने के लिए राज्यसभा सांसद मनोज झा अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से उनकी स्थिति की जानकारी ली।
मुंगेर मे बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत कि राशि दिलवाने के लिए बरियारपुर प्रखण्ड कार्यालय के पास आमरण अनशन पर बैठे राजद नेता अविनाश विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव कि आज अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आनन-फानन मे मुंगेर एक निजी अस्पताल नेशनल हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया, उनकी हालत खराब रहने के कारण उन्होंने इलाज के लिए ICU में एडमिट कराया गया। त्वरित उपचार मिलने के कारण उनकी स्थिति सुधरती नजर आ रही है डॉक्टर ने बताया वो खतरे से बाहर है।
बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए मुकेश यादव बिगत चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे है। परन्तु जिला प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा है। आज मुंगेर के सगुण गार्डन मे राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित समन्वय बैठक मे शिरकत करने मुंगेर आए सांसद राजसभा प्रो० मनोज झा राजद नेता मुकेश यादव तबियत होने कि खबर सुनकर उसका पुरसे हाल लेने नेशनल हॉस्पिटल पहुंचे और मुकेश यादव हाल समाचार लिया।
मुंगेर से इम्तियाज अहमद की रिपोर्ट