ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / bihar / अतिक्रमण हटाने वाले 'बुलडोजर' को ही चुराकर बेचता था गिरोह, मोतिहारी में हुआ...

अतिक्रमण हटाने वाले 'बुलडोजर' को ही चुराकर बेचता था गिरोह, मोतिहारी में हुआ बड़ा खुलासा

मोतिहारी में जेसीबी चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह चोरी की गई मशीनों के कागजात व इंजन नंबर बदलकर उन्हें यूपी व अन्य राज्यों में बेचता था।

24-Dec-2025 04:34 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी में जहां एक ओर प्रशासन बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर चोरों की नजर अब खुद बुलडोजर यानी जेसीबी मशीनों पर पड़ गई है। जिले में जेसीबी चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रही है। इसी कड़ी में मोतिहारी से एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किराए के मकान में रहकर जेसीबी चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।


मोतिहारी में जेसीबी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह को बंजरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह चोरी की गई जेसीबी मशीनों के कागजात और इंजन नंबर बदलकर उन्हें उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में बेचने का काम करता था। चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें शामिल विकास कुमार और दिनेश राय मोतिहारी में किराये के मकान में रहकर जेसीबी को निशाना बनाता था। दोनों को बंजरिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मोतिहारी में सक्रिय यह गिरोह पहले जेसीबी और ट्रैक्टर की रेकी करता था, फिर मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के बाद मशीनों के इंजन नंबर और दस्तावेजों में हेरफेर कर उन्हें दूसरे राज्यों में बेचा जाता था। पुलिस ने चोरी की जेसीबी के साथ 3 चोरों को भी गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट